क्या आप जानते हैं कि इन कारणों से भी हो सकता है घर में वास्तु दोष ?

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 01:26 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह अपने परिवार को हर सुख-सुविधा दें। लेकिन कई बार निजी परेशानियों के चलते इंसान वो सब कुछ नहीं कर पाता जो वह करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन परेशानियों और समस्याओं का संबंध हमारी रोजमर्रा से जुड़ा हुआ हो सकता है। जी हां, घर पर गलत दिशा में रखी वस्तुएं इनके पीछे की वजह हो सकती है, या फिर घर में पहले से मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। कहते हैं कि घर की वस्तुएं वास्तु के हिसाब से रखनी बहुत जरूरी होती है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि किन-किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने परिवार को मुसीबत से बचा सकते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
अगर आप अपने घर पर बुरी शक्ति या नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं तो वास्तु के हिसाब से ऐसा अपने पूर्वजों की फोटो को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से हो सकता है इसलिए अपने घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा से अपने पूर्वजों की तस्वीर को हटा देना चाहिए।

आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो इसकी वजह उसके खिलौने हो सकते हैं। जी हां वास्तु के अनुसार, बच्चों के कमरों पर उत्तर की ओर की दीवार की दिशा में रखे गए खिलौनों और कार्टून्स के कारण ऐसा होता है। तो उन्हे तुरंत हटा देना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
परिवार का कोई सदस्य अगर छोटी-छोटी बातों पर तनाव, गुस्सा और लड़ाई-झगड़ा करे तो इसके पीछे की वजह घर में लगा गीजर हो सकता है। वास्तु के अनुसार, उत्तर की दिशा वाले बॉथरुम में लगे गीजर के कारण घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति आती है। इसलिए उत्तर की दिशा में गीजर लगाने से बचना चाहिए।

वास्तु कहता है कि भगवान की काफी ज्यादा मूर्तियां घर में रखना भी इस असंतुलन का कारण हो सकता है।

दक्षिण पूर्व दिशा में बनी बालकनी में पौधे लगाने से जीवन में अस्थिरता आती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में पौधे लगाने से बिजनेस और करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari, kundli tv
उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा में रखी वॉशिंग मशीन से आपके परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों को इस वजह से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अगर आपके प्रेम संबधों में समस्या आ रही है तो आपको अपने घर में पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में फोन चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News