हिमाचल की इस बेटी का Remix गाना Youtube पर वायरल, जीत चुकी है यह खिताब (PICS)
punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 03:47 PM (IST)
शिमला: हिमाचल की बेटी कविता पुंडीर इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई है। उसकी प्रतिभा के सब कायल हैं। गुरु की नगरी पांवटा साहिब की कविता पुंडीर का 'दिल का तराना' गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
50 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख और पसंद कर चुके हैं। कविता पुंडीर एक्टिंग, डांसिंग व मॉडलिंग में पहले भी कमाल दिखा चुकी हैं। वह एक टीवी रियलिटी शो के फिनाले तक पहुंची थी।
2 साल पहले ही उसने मिस आईवा हिमाचल-2017 का खिताब जीता था। गिरिपार की सखोली ग्राम पंचायत के बिराखना निवासी कविता के पिता जगत सिंह पुंडीर व मां गीता पुंडीर बेटी की नई सफलता से खुश हैं।
कविता की... मिस करदियां तो होणिएं जरूर पंजाबी एलबम गीत भी काफी पसंद किया गया था। 'दिल का तराना' रिमिक्स सॉन्ग विशेष रूप से नितीश एकेए निक ने युवाओं की पसंद देखकर बनाया है।