सफल रहा CM कमलनाथ की उंगली का ऑपरेशन, शाम तक हो सकते हैं डिस्चार्ज

6/22/2019 12:19:07 PM

भोपाल( इजहार हसन खान): मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सुबह पौने नौ बजे भोपाल के हमीदिया शासकीय अस्पताल में अपने दाहिने हाथ की ऊंगली की सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे। डॉक्टरी जांच के बाद सुबह 10 बजे उनका ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। जो क़रीब 20 मिनट चला। उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वो पूर्णतः ठीक है। सामान्य बातचीत कर रहे है।

PunjabKesari


अभी उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है। संभवतः शाम तक उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है। उनका ऑपरेशन भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉ.संजीव गौर व आदित्य अग्रवाल की टीम ने किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News