खत्म हुआ इंतजार, 23 जून को मानसून के आने की संभावना

6/22/2019 11:27:08 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधिया तेज हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रवेश कर लिया है। 23 जून तक मानसून के प्रदेश तक पहुंचने को संभावना है। मानसून बालाघाट जिले से प्रवेश करेगा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पड़ रही भारी गर्मी व पानी की किल्लत से निपटने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब प्रदेश में शुक्रवार तक मानसून आने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ही तरफ से मानसून के आगे बढ़ने के लिए जबरदस्त ऊर्जा मिल रही है। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में मानसून पूर्व की गतिविधियों में भी काफी तेजी आ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News