International Yoga Day: राजभवन में योगासन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 02:14 PM (IST)

लखनऊः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा संग योगासन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय दिल्ली में योग करेंगे।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि योग दिवस के मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ललितपुर, स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं, दारा सिंह चौहान बाराबंकी, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, ब्रजेश पाठक सीतापुर, चौधरी लक्ष्मी नारायण शाहजहांपुर, चेतन चैहान फरूर्खाबाद, श्रीकांत शर्मा बिजनौर, राजेंद्र सिंह मोती कुशीनगर, सिद्धार्थनाथ सिंह मेरठ, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी' रायबरेली, सतीश महाना महराजपुर (कानपुर), जय प्रताप सिंह बांसी (सिद्वार्थनगर), आशुतोष टंडन गोपाल लखनऊ उत्तर में योग करेंगे।

इसके अलावा सुरेश राणा अलीगढ़, उपेंद्र तिवारी हाथरस, स्वतंत्र देव सिंह इटावा, डॉ. महेंद्र सिंह मथुरा, चैधरी भूपेंद्र सिंह मुरादाबाद, अनुपमा जायसवाल बख्शी का तालाब (लखनऊ), अनिल राजभर हरदोई, स्वाति सिंह प्रतापगढ़, गुलाबो देवी लखीमपुर, जय प्रकाश निषाद दीनदयाल नगर, अर्चना पांडेय सोनभद्र, रणवेंद्र प्रताप धुन्नी श्रावस्ती, मोहसिन रजा अमेठी, बलदेव औलख सम्भल, मनोहर लाल मन्नू कोरी हमीरपुर, संदीप सिंह कन्नौज, सुरेश पासी सुल्तानपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, नीलकंठ तिवारी वाराणसी, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर में योग दिवस में सम्मलित होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static