क्यों किया जाता है भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा का प्रयोग ?

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 12:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ये बात तो सब जानते हैं कि बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। कहते हैं कि इनकी पूजा करके व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली हर बाधा को दूर कर सकता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि हर देवी-देवता की पूजा में कई तरह की चीज़ों के प्रयोग किया जाता है, जैसे कि फल, फूल, दूध, घी और कई तरह की चीज़ें अर्पित की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाई जाती है। दूर्वा एक प्रकार का घास होता है जो भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। कहते हैं कि दूर्वा चढ़ाने से व्यक्ति को कई तरह के शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। सभी देवों में गणेश जी एकमात्र ऐसे देवता हैं जिन्हें दूर्वा अर्पित की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश को दूर्वा क्यों प्रिय है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
PunjabKesari, kundli tv, lord ganesha image

आखिर क्यों गणपति को पसंद हैं मोदक ? (VIDEO)

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार अनलासुर नामक राक्षस का अत्याचार बहुत अधिक बढ़ गया था। जिसके कारण ऋषिगण, देवता, इंसान और पशु-पक्षी ये सभी परेशान थे। इस असुर के आतंक को रोकने के लिए सभी शिव जी के पास जाकर विनती की कि वे उन्हें इस दैत्य से बचाएं। भगवान शिव उनकी विनती सुनकर कहते हैं कि इसका उपाय तो केवल गणेश के पास है। फिर सभी मिलकर गणेश जी से अनलासुर का संहार करने की बात कही, जिसे गणेश जी ने स्वीकार किया। फिर भगवान गणेश का अनलासुर के साथ युद्ध हुआ। इस युद्ध में गणेश जी अनलासुर को निगल जाते हैं। इस दैत्य को निगलने के बाद भगवान गणेश के पेट में भयानक जलन होने लगी। जिसे देखकर सभी देवतागण चिंतित हो गए। तब कश्यप ऋषि ने दूर्वा की 21 गांठ बनाकर भगवान गणेश को खाने के लिए देते हैं। दूर्वा को खाते ही उनके पेट की जलन खत्म हो जाती है। प्रसन्न होकर गणेश की कहते हैं कि जो भक्त उन्हें इस प्रकार दूर्वा अर्पित करेगा उसके ऊपर उनकी कृपा बनी रहेगी। कहते हैं कि तभी से भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित की जाती है। 
PunjabKesari, kundli tv, lord ganesha image

राशि के अनुसार करें गणेश पूजन, बरसेगी बप्पा की कृपा (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News