सिंगरौली BJP उपाध्यक्ष पर महिला नेत्री ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

6/19/2019 12:32:40 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): सिंगरौली महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बीजेपी उपाध्यक्ष अरविंद दुबे पर यौन उत्पीड़न सहित मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने विंध्य नगर थाने में तीन पन्ने का एक शिकायती पत्र दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं शिकायती पत्र थाने पहुंचने के साथ ही पूरी पार्टी में हड़कंप मच गया। कोई भी नेता मीडिया के रुबरु नहीं हो रहा और हर कोई इस मुद्दे पर बात करने से कतरा रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने अरविंद दुबे पर आरोप लगाया है कि दुबे उन्हें लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर अंजाम भुगतने और पार्टी से निकलवाने की धमकी दे रहे हैं। प्रताड़ना से तंग आकर महिला नेत्री ने थाने में शिकायत कर दी। विन्ध्यनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News