JP नड्डा की ताजपोशी से CM के गृह जिला में जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 05:26 PM (IST)

मंडी (नीरज): पूर्व में भाजपा के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे हिमाचल भाजपा के दिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय संगठन में कार्यकारी भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर है। इसी के चलते जहां प्रदेश भर में नड्डा की नियुक्ती पर जश्न का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला भी इससे अछूता नहीं है। मंगलवार को जिला भाजपा की तरफ से शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर नड्डा की नियुक्ती का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच के पास नड्डा के समर्थन में नारे लगाए। 
PunjabKesari

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए और मिठाई बांटकर सभी के साथ अपनी खुशी को सांझा किया। मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि जगत प्रकाश नड्डा जी को संगठन का लंबा अनुभव है जिसका उदाहरण यूपी में भाजपा को लोगों का भारी समर्थन मिलना है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से पहाड़ी राज्य के नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना समस्त हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि नड्डा के नेतृत्व में आने वाले समय में पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने कहा कि नड्डा आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं। वह उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता और ईमानदारी का तोहफा उन्हें केन्द्र से मिला है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News