इन 3 राशि वाली लड़कियों के आगे झुक जाता है हर लड़का

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 05:12 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। इसमें 12 राशियों का ज़िक्र पढ़ने को मिलता है। कहा जाता है कि ये सभी राशियां में किसी न किसी गृह नक्षत्र से जुड़ी हुई हैं ऐसे में कहा जाता है कि व्यक्ति के जन्म के समय उसकी राशि और गृह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। इसी को बात ध्यान में रखते हुए हम आपको 3 ऐसी राशि वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं के नाम बताने जा रहे हैं जो किसी को भी अपने आगे झुकाने में सक्षम होती हैं। इन 3 राशि वाली लड़कियों के सामने हर पुरुष घुटने टेक देता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां-
PunjabKesari, Horoscope
मेष राशि
इस सूची में सबसे पहला नाम आता है मेष राशि वाली लड़कियों का। कहा जाता इनकी नज़र बहुत तेज़ होती है। ये किसी के जीवन में दाख़िल होने के लिए पूरी कोशिश करती है और सामने वाला का विश्वास जीत कर उसकी जिंदगी में शामिल हो जाती है। ये लड़कों को अपने इशारों पर नचाने में माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता होती है। और यह अपनी खूबसूरती पर बहुत गर्व करती हैं। ये जो भी काम अपने हाथ में लेती है उसे पूरा करने के बाद ही दम लेती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की स्त्रियों के भीतर स्त्रीत्व बहुत अधिक होता है लेकिन समय पड़ने पर ये पुरुष की तरह सख्त व्यवहार भी अपना लेती हैं। अपनी इस खूबी को वह बहुत अच्छी तरह से जानती भी हैं। इनकी यही खूबी इन्हें अन्य महिलाओं से खास बनाती हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं की सबसे बड़ी कमी होती है उनका ईर्ष्यालु स्वभाव जिसके चलते हुए किसी से बदला लेने से भी नहीं चूकती। अपनी छोटी से छोटी भूल या गलती को ये कभी स्वीकार नहीं करती।
PunjabKesari, Jealous girl

मकर राशि
आख़िर में बारी आती है मकर राशि की स्त्रियां की। कहा जाता है ये बचपन से ही सचेत रहती है। इनका स्वभाव बहुत ही शांत और गंभीर तरह का होता है। इनके सामने अगर कोई बेवकूफ़ी वाली बातें करें तो इन्हें हरगिस बर्दाश्त नहीं होता। इनके ज्यादा दोस्त नहीं होते और न ही ये महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्हें बेवकूफ़ बनाना बिल्कुल आसान नहीं होता। इनकी जिद्द के आगे कोई नहीं ठहर पाता। कोई पुरुष चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो मकर राशि की महिलाएं उन्हें अपने सामने झुकाकर ही दम लेती हैं।
PunjabKesari, Attitude Girl


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News