मंडी में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में पैनडाउन स्ट्राइक पर गए डॉक्टर, जानिए क्या दी चेतावनी(Vid

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 04:19 PM (IST)

मंडी(नीरज) : पीएचसी थाची में महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट मामले के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार न करने को लेकर डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज मंडी जिला के सभी सरकारी अस्पतालों में दो घंटों की पैन डाउन स्ट्राइक करने के बाद डॉक्टरों ने कल पूरे दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन का कहना है कि अगर आज रात तक आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार नहीं किया गया तो कल पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव डा. दुश्यंत ठाकुर ने पूरे मामले पर सीएम जयराम ठाकुर द्वारा संज्ञान लेने पर उनका आभार जताया और पुलिस विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीज परेशान

उन्होंने बताया कि एसोसिशन ने निर्णय लिया है कि अगर आरोपी को आज रात तक नहीं पकड़ा गया तो फिर कल पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के दौरान आईपीडी और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं महिला डॉक्टरों का कहना है कि जिला के ही अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। डा. तुनप्रिया ने बताया कि महिलाएं काफी असुरक्षित माहौल में सेवाएं देती हैं। ऐसे में सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं हड़ताल के कारण अस्पतालों में आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर मरीजों को यह तक पता नहीं था कि हड़ताल किस कारण हो रही है। इन्होंने डॉक्टरों से हड़ताल के बदले वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

महिला डॉक्टर के साथ पहले शराबी युवक ने छेड़छाड़ की

बताया जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के पीएचसी थाची में बीते शनिवार को महिला डॉक्टर के साथ एक शराबी युवक ने पहले छेड़छाड़ की और बाद में मारपीट भी की। महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी जानऊनाकारी में बताया कि आरोपी को उसने पहली बार देखा और उसने नीली शर्ट पहन रखी थी और उसके चेहरे पर काला तिल था। अभी तक इस आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है जबकि पुलिस दिन रात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News