दिल्ली के सैलानियों की टैक्सी लुढ़की, 5 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 09:51 PM (IST)

गुलाबा, (ब्यूरो): मनाली-रोहतांग सड़क पर टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली के 4 सैलानी व चालक घायल हो गया है। सभी सैलानियों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मनाली से दिल्ली के 4 पर्यटकों को लेकर टैक्सी (नं. एच.पी. 01के-2405) रोहतांग के लिए रवाना हुई थी। सैलानियों को रोहतांग घुमाने के बाद टैक्सी मनाली लौट रही थी कि गुलाबा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

ये है घायलों की सूची

इस दुर्घटना में टैक्सी चालक सहित दिल्ली के सभी सैलानियों को चोटें आई हैं। घायलों में रेशमा (50), उमाशंकर (56), मोहित कुमार गुप्ता व प्रेमलता (38) सभी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सैलानियों की हालत खतरे से बाहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News