करनाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गन पॉइंट पर करोड़ो लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 06:53 PM (IST)

करनाल (केसी आर्य): करनाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी है। दरअसल बीते दिनों सेक्टर-9 में दिन दहाड़े महिलाओं को बंधक बनाकर हुई थी। पुलिस ने गन पॉइंट पर एक करोड से अधिक की लूट और डकैती करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी दिल्ली की सर्विस एजेंसी के थारू करनाल के एक व्यपारी के यहां काम करने आया था, चार दिन बाद ही पवन ने अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर दिन दहाड़े घर की महिलाओं को बंधक बनाकर गन पॉइंट पर एक करोडो से अधिक की लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने पहले ही लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को 9 लाख रूपये और सोने के जेवरातों के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस के लिए सर दर्द बना मुख्य आरोपी लुटेरा पवन व उसका साथी पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था। जिसे पुलिस ने दिल्ली के कुण्डी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static