दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 05:42 PM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): जिला के गांव कोसली में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले मे पुलिस ने एक आरोपी जिला झज्जर के गांव दुबलधन निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

जांचकत्र्ता ओमप्रकाश ने बताया कि गांव कोसली के नठेड़ा रोड निवासी उमेश की पत्नी अनामिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक के पिता जिला दादरी के गांव रानीला निवासी सुभाष ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने अपनी बेटी अनामिका की शादी 15 जुलाई 2013 सुशील के बेटे उमेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर खुश नहीं थी। दहेज के लिए आए दिन अनामिका के साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष की ओर से 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

29 मई को उसका बेटा योगेश कोसली आया तो उसके साथ भी मारपीट की। अनामिका उसके साथ आना चाहती थी परंतु उसकी सास ने मारपीट करते हुए नहीं जाने दिया। बाद में अनामिका के नौनिहाल के लोग कोसली पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली।

 कोसली पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर पति उमेश, ससुर सुशील, सास उषा, राजेश, रजनी, वंदना व उमित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी पति को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवर को पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। राजेश कई वर्षों से उमेश के घर में ही रहता था। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static