शरारती तत्वों ने की स्कूल में तोड़फोड़, 6 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 07:03 PM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): जिला के गांव कारौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने तोडफ़ोड़ की। उन्होंने क्लर्क को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। सूचना के बाद नाहड़ पुलिस स्कूल में पहुंची तथा 6 युवकों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जिला के गांव कारौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लर्क भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को 11 बजे 2 लड़के मोहित व नरदेव स्कूल देखने आए।

कुछ समय बाद एक गाड़ी में सवार होकर मोहित, नरदेव, योगेंद्र, कुलदीप, हैप्पी उर्फ मनोज व 2-3 अन्य लड़के पहुंचे। उन्होंने उन्हें मारपीट करने की कोशिश की। घबराते हुए उन्होंने स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। तत्पश्चात उन्होंने लाठी, डडों से कार्यालय में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने प्रिंटर का एक प्रोजैक्टर, प्लास्टिक की कुर्सी व मेज पर रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। अंत में उन्होंने पुुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static