रणवीर सिंह के पजामें ने लूटी सभा, मैच की कमेंट्री में किया पटौदी खानदान को याद

6/16/2019 6:23:10 PM

मुंबई: विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मैच पर दोनों ही देश समेत दुनियाभर के फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, बॉलीवुड के सिंबा रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के सिलसिले में लंदन में हैं। इसी बीच वो यहां टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे हैं। 

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

इस दौरान वह अजीबोगरीब लुक में नजर आए। हालांकि, हर बार की तरह यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स ने रणवीर को ट्रोल करते हुए लिखा- मैच शुरु होने से पहले ही मैदान से रणवीर सिंह के पजामें ने लूटी सभा।

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

हालांकि, रणवीर बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते कि अन्य लोग उनके बारे में क्या कहते हैं और क्या सोचते हैं।

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

एक तरफ जहां उनकी एक्टिंग को सराहा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई बार उनके ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से ट्रोल भी कर दिया जाता है।

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में रणवीर अपने मजेदार अंदाज में क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद हैं।

 PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 
हाल ही में अब उनकी मस्ती करते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं रणवीर मैच की कमेंट्री भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कमेंट्री करते हुए उन्होंने पटौदी खानदान का जिक्र करते हुए कहा कि तैमूर अली के पापा, मंसूर अली पटौदी के बेटे, पूरे आधार कार्ड की जानकारी मिल गई। 
मंसूर अली खान के पिता इफ्तिखार अली खान एक जाने-माने क्रिकेटर थे। 

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर कबीर खान के निर्देशन पर बनी फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है।

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

PunjabKesari, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर 

 



 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News