आप का राशिफल- 16 जून, 2019

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 11:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज रविवार तारीख 16 जून तिथि चतुर्दशी, चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके अलावा आज जेष्ठ पूर्णिमा के साथ-साथ वट पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वट पूर्णिमा के दिन इस दिन बरगद को शिव स्वरूप मान कर पूजा जाता है। जो भी इस दिन खास उपाय करता है उसे अपने सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। खासतौर पर वट पूर्णिमा का व्रत आदि करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अनिष्ट ग्रहों की शांति होती है और दुश्मनों पर जीत मिलती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 7
शुभरंग- ग्रे
शुभदिशा- ईशान
राहुकाल- 17:33 से 19:16
रवि योग- 05:27 से 10:08
भद्रा- 14:02 से 01:57
गोधूलि मुहूर्त- 19:03 से 20:17
विशेष- वट पूर्णिमा

विशेष उपाय- बरगद के पेड़ और शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। रुद्राक्षा की माला से विशेष मंत्र ॐ तरुराजय नमः शिवाय मंत्र जपें। बरगद पर आटे-शक्कर से बना देसी घी का रोट चढ़ाएं। इससे दुश्मनों पर जीत मिलती है।

बर्थडे का खास उपाय- बरगद या मंदिर में लाल पताका लगाएं, संकटों से मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय- कच्चे सूत को लाल व पीला रंगकर बरगद पर बांधें। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

आज का ख़ास उपाय- बरगद की जड़ में मीठी लस्सी (मीठा दही) चढ़ाएं, अनिष्ट ग्रहों की शांति होती है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News