करोड़ों में हैं प्रियंका-निक के आलिशान बंगले की कीमत, देखें ससुराल घर की Inside Pictures

6/15/2019 4:25:53 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों ही प्रियंका अपने ससुराल लॉस एंजेलिस लौटी हैं। ससुराल पहुंचते ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी अपलोड की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में 'स्वीट होम' लिखा। जहां एक ओर फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फैंस प्रियंका के ससुराल घर की तस्वीरें देखने के लिए भी काफी एक्साइटिड हैं। आइए डालते हैं प्रियंका के घर के अंदर की कुछ तस्वीरों पर एक नजर...

 

PunjabKesari

निक ने इस घर को प्रियंका से शादी के बंधन में बंधने से पहले खरीदा था। उनका ये बंगला इतना आलिशान है कि देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

PunjabKesari

निकयंका का घर काफी सिंपल, सोबर और एलीगेंट है। जो प्रियंका और निक की पर्सनैलिटी से मैच करता है।

PunjabKesari

निक-प्रियंका का यह घर लॉस एंजेलिस के ब्रेवरी हिल्स में है। ये घर जितना शानदार है उतना ही कीमती भी है। इस घर की कीमत जानकर करीब 6.5 मिलियन डॉलर है यानि 45 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

इस घर में 5 बेडरूम, 4 बाथरूम और एक खूबसूरत पूल है। घर में काफी हरियाली है और ये शोर-शराबे से काफी दूर है।

PunjabKesari

निकयंका के इस घर को देखकर आपको किसी आलीशान रिसॉर्ट की याद आ जाएगी। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।

PunjabKesari

 

फिल्म एक असली कहानी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म की जा चुकी है। वहीं गानों की शूटिंग अभी की जा रही है।

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News