मासूम के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 09:45 AM (IST)

अम्बाला शहर (ब्यूरो): अलीगढ़ की मासूम बच्ची टिं्वकल शर्मा के साथ हुई दरिंदगी को लेकर अम्बाला वैल्फेयर क्लब की ओर से कैंट के गोल चक्कर से कैंडल मार्च निकाला गया, जोकि कैंट के विभिन्न बाजारों से होता हुआ अम्बाला शहर के जगाधरी गेट पर समाप्त हुआ। 

इससे पूर्व टिं्वक्ल को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में अम्बाला वैल्फेयर के प्रधान ईशु शर्मा, अम्बाला कैंट से प्रीत सिंह, अम्बाला ब्राह्मण सभा से अश्वनी शर्मा, व राजेंद्र कौशिक ने सहयोग दिया। मौके पर अतुल महाजन, रेणु अग्रवाल, जोनी सोनकर शहर से विकास शर्मा, तरूण शर्मा, पार्थ शर्मा, निर्मल मनोचा, रजत सेठी, दमन, मंथन, सहज, मोहित व अन्य सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने दोषियों को जल्द फांसी की सजा सुनाए जाने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static