शादी का झांसा देकर युवती से कई बार किया ये घिनौना काम, पुलिस में मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 10:33 PM (IST)

कुल्लू: मनाली में एक युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना की शिकार युवती आरोपी के घर में ही रहती थी। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म का युवती ने आरोप जड़ा है। पुलिस के अनुसार यह घटना मनाली में हुई है। आरोपी युवक मनाली का ही रहने वाला है जबकि युवती नेपाल की रहने वाली है। 

मैडीकल रिपोर्ट में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

पुलिस ने युवती का मैडीकल करवाया, जिसमें लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कुल्लू महिला थाना पुलिस की टीम युवती को साथ लेकर उन जगहों की निशानदेही भी करेगी जहां-जहां आरोपी ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। ए.एस.पी. राजकुमार चंदेल ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News