प्रियंका को UP विधानसभा चुनाव में CM फेस बनाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 12:13 PM (IST)

रायबरेली: 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी के चलते पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं।

प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की और प्रदेश में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की। कांग्रेस महासचिव ने एक एक कर प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को बुलाया और विस्तार से हार के कारणों को जाना। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जमकर लताड़ा। उन्होंने पार्टी के संगठन पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस एक रायबरेली सीट पर पार्टी को जीत मिली है, वह कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि खुद सोनिया गांधी को जनता ने जिताया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। हार की समीक्षा करते हुए उन्होंने यूपी कांग्रेस की सभी प्रदेश, जिला, शहर इकाइयों को पुनर्गठित करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने की अपील की। वहीं इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं ने मांग उठाई कि प्रियंका को 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static