सेंसेक्स 194 अंक की गिरावट के साथ 39757 पर, निफ्टी 59 अंक फिसलर बंद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार बुधवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 193.65 अंक की गिरावट के साथ 39,756.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 327 प्वाइंट लुढ़क कर 39,623.53 के स्तर पर आ गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 59.40 अंक नीचे 11,906.20 पर हुई। इंट्रा-डे में इसने 99 अंक फिसल कर  11,866.35 का निचला स्तर छुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 8% नुकसान में रहा। यस बैंक के शेयर में 3% गिरावट आई।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका से एशियाई बाजारों में गिरावट आई। भारतीय बाजार पर भी इसका असर हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि हम चीन के साथ डील करने को तैयार थे लेकिन वह 4-5 प्रमुख मुद्दों पर अड़ गया। जब तक वो रुख नहीं बदलता तब तक हमें भी कोई रुचि नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News