पंजाब को पुन: नम्बर 1 राज्य बनाना मेरे एजैंडे में सबसे ऊपर : अमरेन्द्र

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 12:15 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता के बाद कहा कि पंजाब को देश में नम्बर 1 राज्य बनाना उनके एजैंडे में सबसे ऊपर है तथा इसके लिए वह लोगों के सहयोग से लगातार यत्नशील रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब आर्थिक विकास की पटरी से उतर गया था, इसलिए राज्य को औद्योगिक व आर्थिक विकास की दृष्टि से देश में पहले स्थान पर ले जाने की उनकी कोशिशें लगातार जारी रहेंगी और पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों की जीत में मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं, यूथ कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं, महिला कांग्रेस तथा एन.एस.यू.आई. ने भी अपना पूरा योगदान डाला, जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नए पंजाब की सृजना करना उनका उद्देश्य रहेगा तथा इसके लिए वह सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। पंजाब के लोगों ने जिस तरह से उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है, उसके लिए वह सारे पंजाब का व्यक्तिगत तौर पर आभार जताते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News