Video: सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, जमकर चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 01:59 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): शहर के सिविल अस्पताल में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा और कांग्रेसी पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूसें चले और यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 
PunjabKesari
दरअसल, भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों में पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसे लेकर दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस खूनी जंग में दोनों गुट के आधे  दर्जन वर्कर घायल हो गए। आरोप है कि पहले कांग्रेसी पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा पार्षद को अगवा कर मारपीट की फिर क्रास पर्चा दर्ज करवाने के लिए खुद अपने बेटे को घायल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
PunjabKesari
इस बात का पता चलते ही भाजपा वर्कर अस्पताल आ पहुंचे और मारपीट करते हुए हंगामा किया।  हैरानी कि बात यह रही की  पुलिस करीब 1 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची जबकि अस्पताल से पुलिस स्टेशन की दूरी केवल 5-7 मिनट की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गुट के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News