चंडीगढ़-मनाली NH पर पलटा ट्रैक्टर, घायल ने PGI जाते समय तोड़ा दम(Video)

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 04:14 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के चंडीगढ़-मनाली एनएच पर एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन वहां उसकी हालत और खराब हो गई जिसके चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का नाम पिंकू कुमार s/o राजपाल गांव जामली है। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे हुई जब यहां ट्रैक्टर में वह ईंटें लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर के ब्रेक ना लगने से वह पलट गया जिसमें पिंकू घायल हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News