भारत-पाक सीमा से 20 करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 01:40 PM (IST)

फिरोजपुर( कुमार ):भारत-पाक सीमा से नारकोटिक सेल फिरोजपुर ने  4 किलो हैरोइन और 2 पिस्टत  सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।  

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की भारत-पाक सीमा के साथ गांव गट्टी राजो से नारकोटिक सेल फिरोजपुर ने  2 भारतीय तस्करो को गिरफ्तार किया है। इनसे पाकिस्तान की तरफ से आई 4 किलो हेरोइन और 2 पिस्टल बरामद किए गए है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जाती है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News