19 घंटों में भारत से ज्यादा पाक में सर्च किए गए मोदी, चौंकाने वाला है आंकड़ा
punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 11:52 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर लगता है भारत से ज्यादा पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्रेज बना हुआ है। भारत में मतदान खत्म होने के बाद रविवार की शाम को लोकसभा चुनाव का एक्जिट पोल भी आ गया जिसके नतीजों के मुताबिक केंद्र में एनडीए सरकार बनती दिखाई दे रही है।
इस बीच पिछले 24 घंटों के गूगल सर्च के आंकड़े पर नजर डालें तो नरेंद्र मोदी कीवर्ड को राहुल गांधी के मुकाबले 6 गुना ज्यादा सर्च किया गया है। इस सर्च रिजल्ट्स में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। गूगल सर्च में पाकिस्तान का आंकड़ा भारत को भी मात दे गया है। गूगल सर्च रिजल्ट के मुताबिक 19 मई 2019 की शाम 4.26 मिनट से लेकर 20 मई को दोपहर 11.22 बजे तक नरेंद्र मोदी कीवर्ड को सबसे ज्यादा सर्च किया। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कीवर्ड को सबसे ज्यादा पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा में सर्च किया गया। 20 मई को 11.22 बजे सर्च रिजल्ट में नरेंद्र मोदी सर्च का प्वाइंट 90 और राहुल गांधी का 13 रहा।
क्षेत्र | नरेंद्र मोदी | राहुल गांधी |
पाकिस्तान | 88% | 12% |
भारत | 87% | 13% |
बांग्लादेश | 83% | 17% |
अमेरिका | 82% | 18% |
कनाडा | 79% | 21% |
बता दें कि क्षेत्र के हिसाब से गूगल सर्च पर नजर डालें तो नरेंद्र मोदी कीवर्ड को सबसे ज्यादा पाकिस्तान में (88 %) सर्च किया गया, वहीं राहुल गांधी का पाकिस्तान में सर्च का प्रतिशत 12 % रहा। वहीं भारत में 87 % लोगों ने नरेंद्र मोदी को 13 % लोगों ने राहुल गांधी को सर्च किया। मालूम हो कि अगर बांग्लादेश की बात करें नरेंद्र मोदी का सर्च % 83 और राहुल गांधी 17 रहा। इसके अलावा अमेरिका में नरेंद्र मोदी का सर्च % 82 और राहुल गांधी का 18 रहा। वहीं कनाडा में नरेंद्र मोदी को 79 % और राहुल गांधी को 21 % सर्च किया गया।