सरहद पार महिला से दुष्कर्म करने के बाद उस पर फेंका तेजाब

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 04:47 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान के गांव फतेहपुर में एक विवाहिता से दो अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक जबरदस्ती दुष्कर्म कर उस पर तेजाब डाल दिया। जिस कारण उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

सीमापार सूत्रों के अनुसार एक विवाहिता सलमा (32) जो दो बच्चों की मां है गत रात अपने घर के आंगन में अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक दो मुंह पर कपड़ा बांधे आरोपी उसके घर में प्रवेश कर गए तथा पिस्तोल की नोक पर उससे दोनों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उन्होंने पीड़िता के बाल काट दिए तथा उस पर तेजाब फैंक दिया। 

तेजाब के कारण उसका चेहरा तथा छाती जल गई। घटना के समय पीड़िता का पति कराची में अपनी नौकरी पर था। घटना के बाद आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए तथा सलमा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने सलमा को अस्पताल दाखिल करवाया। इस संबंधी पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर लिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News