ऐश्वर्या के खिलाफ ‘अपमानजनक' पोस्ट पर महिला आयोग ने विवेक ओबरॉय को भेजा नोटिस

5/20/2019 7:25:31 PM

मुंबई: राष्ट्रीय महिला आयोग ने मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जुड़ा एक मीम ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए अभिनेता विवेक ओबरॉय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ओबरॉय को जारी नोटिए में आयोग ने कहा कि वह ‘अपमानजनक' और ‘महिला विरोधी' पोस्ट को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें। उसने कहा, ‘‘विभिन्न मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि आपने ट्विट पर एक महिला (ऐश्वर्या) और एक बच्ची (अराध्या) के बारे में अपमानजनक एवं महिला विरोधी पोस्ट किया। खबर में कहा गया है कि आपने चुनाव नतीजों और एक महिला के निजी जीवन को लेकर तुच्छ किस्म की तुलना की।''

 

सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए तस्वीर को डिस्गस्टिंग और क्लासलेस बताया। 

PunjabKesari

 

इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी ट्वीट कर विवेक को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-यह ट्वीट बेहद ही बेतुका है!! निराशाजनक! वहीं अब महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है। एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाया- 'कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?'

 

PunjabKesari

 

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी पुष्टि की कि आयोग विवेक के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। एएनआई ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र महिला आयोग: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने विवेक द्वारा किए इस आपत्तिजनक ट्वीट पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

लोग भी विवेक के ट्वीट पर इस बात के लिए भी नाराज हो रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या राय की अब शादी हो चुकी है और वह एक प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य हैं। लोग बिना मतलब उनके अतीत को उछाले जाने से गुस्सा हैं। 

 


ये है मामला

विवेक ने आज अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं। सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर 'ओपिनियन पोल' लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर 'एग्जिट पोल'जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में 'रिजल्ट्स' लिखा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News