कांग्रेस के दावों पर सेना का जवाब- 2016 में हुई पहली सर्जिकल स्ट्राइक

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 06:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नेशनल डेस्क: उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान में आतंकी कैंप पर वायु सेना की बालाकोट एयरस्ट्राइक को बड़ी सफलता बताया है। सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) और भारतीय सेना द्वारा आरटीआई के एक जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने पुष्टि की कि भारत ने पहली बार सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था । 

 PunjabKesari

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बालाकोट आतंकी ढांचे पर 26 फरवरी को वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक सराहनीय थी। यह एक बड़ी कामयाबी थी, जहां हमारे विमानों ने दुश्मन क्षेत्र में जाकर आतंकी ठिकाने पर हमला किया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगले दिन नियंत्रण रेखा के करीब अपना हवाई अभियान चलाया था लेकिन ‘‘करारा जवाब दिया गया।
PunjabKesari

जनरल ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पाकिस्तान द्वारा पेश की गयी किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए भारतीय सैन्य बलों में क्षमता और पूरी योजना है। क्या भारत ने सितंबर 2016 के पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक किया था, इस पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह का जवाब नकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले डीजीएमओ ने आरटीआई के एक जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुयी थी। मैं उसमें नहीं जाना चाहता कि राजनीतिक दल क्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा। मैंने जो कहा वो तथ्य है।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले  रक्षा मंत्रालय ने भी UPA के कार्यकाल के दौरान 6 बार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के सभी दावों को खारिज कर दिया था। मंत्रालय के अनुसार 2016 से पहले भारतीय सेना द्वारा किए गए किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत नहीं है। दरअसल जम्मू के रोहित चौधरी ने आरटीआई में 2004 से 2014 के बीच सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में विवरण मांगा था। रोहित चौधरी ने आरटीआई में कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर झूठ बोल रही थी, यूपीए कार्यकाल के दौरान किसी भी तरह की स्ट्राइक नहीं की गई थी। गौरतलब है कि  कांग्रेस ने दावा किया था कि उसके कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News