बहादुरगढ में पकड़ी नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री, लाखों रुपए के नकली सिक्के बरामद (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 03:17 PM (IST)

बहादुरगढ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपए के सिक्के बनाए जा रहे थे। जिन्हें एक महिला की मदद से होटल, टोल और दूसरी जगहों पर सप्लाई किया जाता था। गणपति धाम में पिछले कई महीनों से नकली सिक्के बनाने का काम चल रहा था। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच में इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने कल फरीदाबाद से तीन पुरुष और 1 महिला को ढाई लाख के नकली सिक्कों के साथ इनोवा कार से गिरफ्तार किया।

PunjabKesari, Fake, coin, rupee

यह सभी आरोपी फरीदाबाद में सिक्के सप्लाई करने के लिए गए हुए थे। पूछताछ में पता चला कि यह सिक्के बहादुरगढ़ के गणपति धाम में स्थित एक फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं और पिछले काफी लंबे समय से नकली सिक्के बनाने का काम यहां पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि लाखों रुपए के नकली सिक्के अब तक आरोपी बाजार में दे चुके हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की पुलिस बहादुरगढ़ लेकर पहुंची है। साथ ही बहादुरगढ़ पुलिस ने पूरे मामले की जांच में फिलहाल जुटी हुई है।

PunjabKesari, Fake, coin, rupee

वहीं करीब लाखो के नकली सिक्के फैक्ट्री के अंदर से भी बरामद किए गए। आरोपियों ने फैक्ट्री के अंदर मशीनें लगा रखी हैं, आरोपी लोहे की प्लेट को काटकर सिक्के बनाते थे और उस पर निकल पोलिस कर सिक्के का रंग देते थे। फिर डाई की मदद से सिक्का बनाया जाता था। आरोपी चोरी छुपे एक महिला की मदद से हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में यह नकली सिक्के सप्लाई करने का काम करते थे।

PunjabKesari, Fake, coin, rupee

यह आरोपी  इंडियन गवर्नमेंट मिंट नोएडा की फर्जी पर्ची लगा कर इन सिक्कों को सप्लाई करते थे। ताकि किसी को  इनके नकली होने का शक ना हो और आराम से यह सिक्के बाजार में उतारे जा सके। फर्जी सिक्के बनाने के लिए आरोपियों ने बहादुरगढ़ के गणपति धाम में  फैक्ट्री किराए पर ले रखी है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड पर लेकर उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद बनी हुई है।

PunjabKesari, Fake, coin, rupee 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static