शहीद की पत्नी बोली, शहादत को आंसुओं में मत जाया करना...मत रोओ (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 02:00 PM (IST)

महम (प्रीत): पति के शहीद होने की सूचना के बाद दरवाजे पर आंख टिकाय बैठी संदीप की पत्नी नीरू, पति सैनिक संदीप तिरंगे में लिपटा शव देख कर सिहर उठी। नीरू ने खुद को संभालते आगे कदम बढ़ाया और मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर आंसू न बहाने का आग्रह किया।

 पति की शहादत पर गर्व करते हुए सबसे कहा कि उनके पति (सैनिक संदीप) के बलिदान को आंसुओं में जाया मत करना। पति संदीप देश के लिए मिटे हैं और वह अमर हैं। उन्होंने ससुर सतवीर, सास व देवर सहित अन्य परिवार को भी स्वयं संभाला। तिरंगे में लिपटे सैनिक पति के शव को निहारते हुए नीरू ने खुद को एक पल के लिए उनके आगोश में अर्पण कर दिया। यह देखकर मौजूद सैन्य अधिकारियों के अलावा परिजनों का दिल भी पसीज गया।

बृहस्पतिवार सुबह जम्मू के दलीपोरो में आतंकियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बहलबा-महम वासी सैनिक संदीप मलिक का पाॢथव शरीर शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब आवास पर पहुंचा। बावजूद इसके मौजूद हजारों लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। नीरू ने शहीद सैनिक पति को तिरंगे में लिपटे शव पर अपनी ओर से कफन अॢपत किया और उन्हें अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया।

PunjabKesari, v

 शहीद अंतिम यात्रा शुरू होते ही संदीप अमर रहे का जयघोष शुरू हो गया और शहीद ताऊ कमांडैंट सुमेर सिंह के स्मारक के पास शवयात्रा पहुंची। शहीद स्थल पर 55 आर आर से पहुंचे कर्नल प्रदीप दुग्गल सहित सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व एस.डी.एम. रविन्द्र कुमार आदि ने पुष्प चक्र अॢपत करते हुए नमन किया। हिसार कैंट से आई सैन्य टुकड़ी व पुलिस टुकड़ी ने हवाई फायर करके सलामी दी। इसके उपरांत बड़े भाई नवीन ने मुखाग्नि दी।

उल्लेखनीय है कि शहीद संदीप का शव देर सायं ही रोहतक लाया गया और उसे पी.जी.आई. के शव गृह में रख दिया। शुक्रवार सुबह हिसार कैंट से सैनिक टीम पहुंची और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव रवाना हुए। संदीप की गौरव यात्रा (शव यात्रा) रोहतक शहर से होते हुए गांव गद्दी खेड़ी व बहुजमाल पुर गांव के चौक पर पहुंची। चौक लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए संदीप अमर के नारे लगाए। आगे बढ़ते हुए यात्रा बहु अकबरपुर से मदीना पहुंची। मदीना में राजकीय व निजी स्कूलों के राजमार्ग के दोनों ओर तिरंगा लेकर खड़े विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते हुए सैनिक की शहादत को नमन किया। साथ ही संदीप अमर रहे व भारत माता व वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाए। इसके उपरांत खरकड़ा गांव में हजारों लोगों व विद्यार्थियों ने शहीद अमर रहे के जयघोष से संदीप की अंतिम यात्रा को नमन किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static