हरियाणा बोर्ड 10th Result: पहले स्थान पर तीन छात्राएं व एक छात्र, प्रदेश में 57.39% छात्र पास

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 08:52 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज हाईस्कूल की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार के रिजल्ट में झज्जर के हिमांशु सहित पानीपत की संजू कुमारी, कैथल की ईशा देवी व नरवाना की शालिनी ने 497 नंबर हासिल प्रदेश स्तर पर पहले स्थान पर आए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए हरियाणा बोर्ड की वेबसाईट bseh.org.in पर विजिट करें।

PunjabKesari, hbse

इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 3,64,967 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 2,09,445 (57.39 प्रतिशत) छात्रों ने सफलता हासिल की है। 17,196 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, लड़कियों की पास प्रतिशतता कुल 62.17त्न रही जबकि 53.43त्न लड़के पास हुए हैं। छात्र परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर रीएवोल्यूशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

रिजल्ट संबंधित कुछ खास बातें-

  • स्टेट टॉपर में पहले स्थान पर तीन लड़कियां व एक लड़का
  • दूसरे स्थान पर लड़कियों का दबदबा
  • प्रदेश में तीसरे स्थान पर पांच लड़कियां व तीन लड़कों ने लहराया परचम
  • आज शाम 4 बजे के बाद देख सकते हैं रिजल्ट
  • हरियाणा बोर्ड के मोबाईल एप पर भी देखें परीक्षा परिणाम
  • इस बार भी नहीं पार हो सका 60 प्रतिशत के ऊपर का आंकड़ा


हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल-2019 की परीक्षा का परिणाम 57.39 प्रतिशत रहा है। जिसमें ऑल ओवर स्टेट में एक लड़के सहित तीन लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया है। जिनमें झज्जर का हिमाशुं, पानीपत की संजू कुमारी, कैथल की ईशा देवी, नरवाना की शालिनी ने 497 नंबर हासिल किए हैं। 

दूसरे स्थान हासिल करने वाले छात्रों में हिसार की निधि, फतेहाबाद की रितिका, पानीपत की तन्नू व सिरसा की दिव्या ने 496 नंबर हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर जींद जिले की एकता, छाया व अंशू, सिरसा की मुस्कान, पानीपत के साहिल, हिसार की पूजा, सोनीपत के शुभांशु एवं फतेहाबाद की निधि ने 495 अंक हासिल करके पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

ग्रामीण क्षेत्र में 58.59 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 54.19 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं सरकारी स्कूल में पास 52.71 प्रतिशत उत्तीर्ण तो प्राइवेट स्कूल में 62.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static