सिखों की कातिल है कांग्रेस : स्मृति इरानी

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 08:23 AM (IST)

बरनाला/अमृतसर(विवेक सिंधवानी, गोयल, कमल): भाजपा देश को जोड़ने की बात करती है,  जबकि  कांग्रेस तोड़ने की। उक्त शब्द केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बरनाला में परमिन्द्र सिंह ढींडसा तथा अमृतसर में हरदीप पुरी के हक में रैली को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोया है जबकि कांग्रेस के लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को तो अपनी सीट बचाने के  भी लाले पड़ गए हैं। वह मैदान छोड़कर दूसरी जगह पर चुनाव लड़ने के  लिए चले गए। अमेठी में उनकी हार तय है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने पंजाब को देश भर में बदनाम किया

पहले कांग्रेस ने पंजाब को देश भर में बदनाम किया कि पंजाब में ड्रग का दरिया बह रहा है, लेकिन उसने अपने राज में अढ़ाई वर्षों में क्या किया जबकि अब उससे अधिक नशा पंजाब में बिक रहा है। दलित बच्चों की स्कॉलरशिप बंद कर दी गई। 800 स्कूल पंजाब में बंद हो गए। गुरबाणी का लाइव टैलीकास्ट इन्होंने बंद कर दिया, आयुष्मान योजना को पंजाब में लागू नहीं किया गया। इस योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है। जब ये लोग खुद बीमार हो जाते हैं तो अपना इलाज करवाने के लिए विदेश भागते हैं। गरीब लोगों को वे देश में भी इलाज नहीं करवाने देते।

PunjabKesari

 पंजाब का इतिहास कुर्बानियों से भरा पड़ा

स्मृति ने कहा कि पंजाब की धरती का इतिहास कुर्बानियों से भरा पड़ा है। जलियांवाला  बाग  का  दुखांत  इस  धरती ने झेला है। कांग्रेस तो सिखों की कातिल पार्टी है। 1984 में दिल्ली में सिखों का कत्लेआम कांग्रेस ने करवाया। 1984 के कत्लेआम के आरोपियों को कांग्रेस पार्टी बचाने में लगी रही परंतु जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो उन्होंने उन आरोपियों को सजा दिलवाई जिसमें कांग्रेस पार्टी का नेता सज्जन कुमार प्रमुख है। 

प्रियंका व अन्य कांग्रेसी देश को बांटने वाले 

वहीं अमृतसर में स्मृति ईरानी ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जागो में कलश यात्रा में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए महिला शक्ति को अपने परिवार सहित मोदी के हक में वोट कर उन्हें दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। प्रियंका व अन्य कांग्रेसी नेताओं के बयानों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये सब देश को बांटने वाले हैं। ये सब मिलकर एक महागठबंधन बना कर प्रधानमंत्री मोदी को रोकने के लिए लगे हुए हैं।

PunjabKesari

गर्मी के चलते रोड शो बीच में छोड़ गए गंभीर
 भाजपा-अकाली दल के संयुक्त प्रत्याशी पक्ष में अमृतसर के पश्चिमी विधानसभा हलके में हलका रोड शो में भाग लेने अमृतसर पहुंचे प्रसिद्ध क्रिकेटर व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ज्यादा गर्मी के चलते रोड शो को बीच में छोड़ गए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News