आईपीएल 2019 : सत्रह साल के रियान पराग ने भी चलाया हैलीकॉप्टर शॉट, देखें वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 11:47 PM (IST)

जालन्धर : ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान जब 78 रन पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी तभी नए बल्लेबाज रियान पराग ने आते ही ऐसा शॉट लगाया कि सबका दिल जीत ले गए। 17 साल के रियान पराग ने बीते दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 23 गेंदों में 43 रन बनाकर चर्चा बटोरी थी। पराग ने इस मैच में भी अपने लगाए गए हैलीकॉप्टर शॉट के लिए चर्चा बटोरी। पराग ने हिट विकेट होने से पहले 31 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। 
देखें वीडियो-

वेटलिफ्टिंग भी करते रहे हैं रियान
रियान पराग असम की राजधानी गुवाहाटी के रहने वाले हैं और वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रियान पराग लेग स्पिन भी करते हैं। रियान पराग के पिता पराग दास भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वो असम और रेलवे के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। रियान को उनके पिता पराग दास ने ही कोचिंग दी है। रियान पराग की मां मिट्ठू बरुवा स्विमिंग चैंपियन थी। रियान के बाजुओं में काफी ताकत है। उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेटलिफ्टिंग काफी पसंद है। रियान पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर वेटलिफ्टिंग के कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो 100 किलो वजन उठाते हुए दिख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News