World Maleria Day: किचन की 7 चीजें कोने-कोने से भगाएंगी मच्छर

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 01:29 PM (IST)

गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों का कहर भी बढ़ जाता है। मच्छर के काटने पर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं। वैसे तो मार्किट में मच्छरों को दूर भगाने के लिए कई तरह के कॉयल और शरीर पर लगाने वाली क्रीमें मिल जाती हैं लेकिन इन सब से सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज हम 'वर्ल्ड मलेरिया डे' के मौके पर मच्छरों को घर से दूर रखने के कुछ नेचुरल टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी परेशानी मिनटों में दूर हो जाएगी।

 

नीलगिरी तेल

एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच लहसुन का रस मिलाएं और 2 बूंद नीलगिरी के तेल की डाल दें। इस पानी से घर में पोंछा लगाएं। इससे घर में मच्छर नहीं पनपने पाएंगे।

PunjabKesari

कपूर और लौंग

मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए कपूर और लौंग को एक सूती कपड़े में बांधकर खिड़कियों या दरवाजे पर बांध दें। इसके अलावा आप चाहे तो कपूर जलाकर उसे घर के कोनों में भी रख सकते हैं। इसकी गंध मच्छरों को घर से दूर रखेगी।

गेंदे के फूल

घर के चारों तरफ गेंदे के फूल लगाने से मच्छर नहीं आते हैं अगर आप चाहते है कि मच्छर आपको न काटे तो रात में सरसों का तेल त्वचा पर मलकर सोएं।

लहसुन का यूज

मच्छर लहसुन की गंध से भी दूर भागते हैं। ऐसे में आप लहसुन पीसकर उसे सूती कपड़े में बांधकर भी घर के दरवाजे पर लटका सकते हैं। आप चाहे तो इसका रस निकालकर घर में स्प्रे भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

अजवायन

100 ग्राम अजवायन को पीस कर उसमें समान मात्रा में सरसों का तेल मिलाएं। अब इस तेल में गत्ते के टुकड़ों को डुबोकर सभी कमरों में ऊंचाई पर रख दें।

नीम का तेल

30 बूंद नीम का तेल, मिट्टी का तेल, 20 ग्राम नारियल का तेल और कपूर की 2 टिक्की का घोल बनाकर लालटेन में डालकर जलाने से मच्छर भाग जाएंगे। इसके इलावा नारियल व नीम के तेल का दीपक जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं।

लैवेंडर की खुशबू

लैवेंडर की खुशबू भी मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करेगी। इसके लिए फ्रेग्नेंसे बर्नर में लैवेंडर का तेल डालकर उसे जला लें। इससे ना सिर्फ मच्छर दूर रहेंगे बल्कि यह आपके घर को भी महकाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static