MP में राजनीतिक मुद्दा बना ''आतंकवाद'', अब साध्वी ने पूर्व CM को बताया ''आतंकी''

4/25/2019 3:32:44 PM

भोपाल: एटीएस हेमंत करके और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर भी आपत्ति जनक टिप्पणी के बाद भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, ऐसे आतंकी का समापन कीजिए। 

PunjabKesari

दिग्विजय पर लगाए आरोप
प्रज्ञा ठाकुर अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए सीहोर इलाके में थीं। यहां उन्होंने सभा के दौरान जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि,अपना व्यक्तिगत व्यवसाय बढ़ाने के लिए शुगर और आयल मिल बंद करवाईं। सैकड़ों लोगों को बेरोज़गार कर दिया। ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए, बेरोज़गारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर से एक सन्यासी को खड़ा होना पड़ा है। 
 

PunjabKesari

प्रज्ञा ठाकुर यही नहीं रुकीं। उन्होंने लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। प्रज्ञा ठाकुर नाम लिए बिना बोलीं,16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था। उसके बाद वो राजनीति नहीं कर पाए। अब जब वो फिर से मैदान में हैं तो उन्हें हराने के लिए एक सन्यासी को आना पड़ा और अब  ऐसा समापन होगा कि वो कभी उग नहीं पाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News