मेहनत के साथ इन 3 बातों का रखें ख्याल सफलता मिलेगी हाथों हाथ

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 12:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर कोई सफल होने की चाह रखता है और इसके लिए हर इंसान बहुत मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उसकी सफलता के पीछे कोई न कोई रूकावट आ जाता है, जिससे कि वह निराश हो जाता है। ऐसे में सफलता को लेकर आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी बातों के बारे में बताया है जिन्हें आपनाकर व्यक्ति सफलता की ऊचाईयों को छु सकता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv

नहीं बन रहे हैं आपके काम तो घर के ये दोष हैं जिम्मेदार (VIDEO)

व्यक्ति को हमेशा अपने कर्मों पर भरोसा होना चाहिए न कि अपने भाग्य पर। आचार्य चाणक्य कहते हैं किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का उपहास नहीं उड़ना चाहिए। क्योंकि समय में इतनी शक्ति है कि वो मामूली से कोयले को भी धीरे-धीरे हीरे में परिवर्तित कर देता है। ऐसे में कहा गया है कि केवल पानी से नहाने वाले ही सफल नहीं होते बल्कि पसीने से नहाने वाला व्यक्ति ही दुनिया बदल सकता है। 
PunjabKesari, kundli tv
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे बहरे हो जाना चाहिए। क्योंकि अधिकांश लोगों की बातें मनोबल गिराने वाली होती हैं। कहते हैं व्यक्ति को कभी भी अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ नहीं करना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि दो तरह के लोग ही असफल होते हैं एक वो जो केवल सोचते हैं लेकिन करते कुछ भी नहीं और दूसरे वो जो करते हैं लेकिन सोचते कुछ भी नहीं।  
PunjabKesari, kundli tv

आपने भी बनवाया है ऐसा visiting card तो हो जाएं सावधान (VIDEO)

एक बार चंद्रगुप्त ने आचार्य चाणक्य से पूछा कि अगर किस्मत पहले ही लिखी जा चुकी है तो कोशिश करने से क्या मिलेगा? इस पर चाणक्य ने उत्तर दिया कि क्या पता किस्मत में लिखा हो कि कोशिश करने से ही कुछ हासिल होगा। इसलिए व्यक्ति को कोशिश करते रहना चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News