लोगों से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड,17 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 12:32 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : गांव नाडा साहिब की महिला ने लोगों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद महिला के भाई की शिकायत पर 17 लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें से एक महिला पुलिस कर्मी भी है। 

मृतक के भाई राज कुमार ने शिकायत में बताया है कि बहन नीलम रानी की शादी गांव नाडा साहिब निवासी वीरेंद्र पाठक से 1995 में हुई थी। पिछले 7-8 साल से महिला कमेटी डालने का काम कर रही थी। इसमें कुछ लोग जुड़े हुए थे। 

जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने से कुछ लोगोंं ने कमेटी के पैसे देने बंद कर दिए थे, जिस कारण महिला को कमेटी डालने वाले अन्य लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया। इसी के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। कुछ समय पहले महिला भाई राजकुमार के पास जालंधर स्थित नकोदर मेंं रहने के लिए चली गई।

ससुर ने बताया कि लोग झगडऩे के लिए घर आए हैं :
17 अप्रैल को मृतक महिला के ससुर अमृत लाल ने उसे फोन कर बताया कि 15 से 20 लोग कमेटी के झगड़ा करने घर आए हैं। इसके बाद अमृत लाल पुलिस मेंं इसकी शिकायत भी की थी। लोग पुलिस थाने पहुंचे थे। 21 अप्रैल को पुलिस स्टेशन चंडीमंदिर से महिला पुलिस कर्मी रितु ने महिला को फोन कर थाने मेंं बुलाया। 22 अप्रैल को महिला का पति व एक और व्यक्ति महिला को लेने जालंधर गए। रास्ते में आते समय नीलम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

हालत बिगडऩे के बाद महिला को उसके पति ने सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। मंगलवार को महिला ने पी.जी.आई. मेंं दम तोड़ दिया। सूचना पाकर महिला का भार्ई राजकुमार भी पहुंचा। उसने महिला का पर्स चैक किया तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने पुलिसकर्मी महिला रितु, संजू, सोनू, अजमेर, राजू, जागीर, मिंटू, दिप्पी, बबली, बंटी, मीत, रानी, राधा, दिप्पी, मीनू, राज व रमेश से परेशान होकर मरने का फैसला ले रही हूं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News