आप का राशिफल- 25 अप्रैल, 2019

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 09:10 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार तारिख 25 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। सातवीं महाविद्या धूमावती का विशेष पूजन होगा। शास्त्र रुद्रामल तंत्र के अनुसार सभी दश महाविद्या शिव की शक्तियां है। पौराणिक मतानुसार जब माता सती ने पिता के यज्ञ में स्वेच्छा से स्वयं को जला कर भस्म कर दिया तो उनके जलते हुए शरीर से जो धुआं निकला, उसी धुएं से धूमावती का जन्म हुआ था यानी धूमावती धुएं के रूप में सती का भौतिक स्वरूप हैं। धूमावती रोग, शोक व दुख की नियंत्रक महाविद्या मानी जाती हैं। पद्मपुराण के अनुसार दुर्भाग्य की देवी ज्येष्ठा लक्ष्मी की बड़ी बहन हैं। परंतु यह देवी लक्ष्मी के बिलकुल विपरीत हैं। शास्त्रों ने इनका निवास पीपल के पेड़ को बताया है। शास्त्रों ने धूमवती को दरिद्रता, अलक्ष्मी और जेष्ठा भी कहा है। ये अशुभता, पाप, आलस, गरीबी, दुख, कुरूपता पर आधिपत्य रखती है। कौए पर सवार जेष्ठा के पूजन से ये घर से दूर रहती है व जीवन से दुख, दुर्भाग्य, दरिद्रता को दूर करती हैं। 

नारद पंचरात्र अनुसार, देवी धूमावती ने ही उग्र चण्डिका, उग्र तारा जैसे उग्र तथा भयंकर प्रवृति वाली देवियों को अपने शरीर से प्रकट किया है। देवी की ध्वनि, हजारों गीदड़ों के एक साथ चिल्लाने जैसी हैं, जो महान भय दायक हैं। देवी ने क्रोध वश अपने पति महादेव का भक्षण कर लिया था। देवी का सम्बन्ध भूख से भी है। देवी सर्वदा अतृप्त एवं भूखी है परिणामस्वरूप देवी दुष्ट दैत्यों के मांस का भक्षण करती हैं परन्तु इनकी क्षुधा का निवारण नहीं हो पाता। देवी धूमावती, भगवान शंकर के विधवा के रूप में विद्यमान हैं। अपने पति भगवान शिव को निगल जाने के कारण देवी विधवा हैं। देवी का भौतिक स्वरूप क्रोध से उत्पन्न दुष्परिणाम तथा पश्चाताप को भी इंगित करता है। देवी धूमवाती के विशेष पूजन, उपाय व मंत्र जाप से विपत्तियों का नाश होता है। स्थिर रोगों का निवारण होता है तथा वाद-विवाद में विजय मिलती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari

भाग्यांक- 4

शुभ रंग- नीला

शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम  

राहुकाल- 01:57 पी.एम से 03:34 पी.एम तक

भद्रा-12:46 पी.एम से 01:39 ए.एम.

रवियोग- 05:50 ए.एम. से 08:38 पी.एम

PunjabKesari

विशेष: सिद्धा व साध्य योग 

बर्थ डे का खास उपाय: देवी धूमावती पर चढ़े 12 केले चितकबरी गाय को खिलाएं, दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: लौंग लगा नींबू तिजोरी से वारकर देवी धूमावती पर चढ़ाएं, कर्जों से मुक्ति मिलेगी।  

आज का ख़ास उपाय: मुट्ठी भर सतनाजा सिर से वारकर देवी धूमावती पर चढ़ाएं, जादू-टोने से सुरक्षा मिलेगी।  

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News