वोट के लिए रूठे ग्रामीणों को मना रहे भाजपा प्रत्याशी कटारिया का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 05:16 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): लोकसभा चुनावों में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहे सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज कल लोग बखूबी कर रहे हैं। किसी भी प्रत्याशी से कोई नाराजगी हो तो लोग झट से वीडियो बना कर उसे वायरल करते देर नहीं लगाते। ऐसा ही एक वीडियो अंबाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे रतनलाल कटारिया का वायरल हो रहा है। जिसमें कटारिया उनका विरोध कर रहे ग्रामीणों को हाथ जोड़कर मनाते नजर आए। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद कटारिया की  प्रतिद्वंदी कांग्रेसी प्रत्याशी शैलजा ने उन्हें निशाने पर लिया।

दरअसल, कटारिया अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपने हलके के गांव बागवाली पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको बीते 5 सालों बाद पहली बार गांव में आने को लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कटारिया पर गांव को नजरअंदाज करने के आरोप लागए। वहीं ग्रामीणों के इस विरोध पर कटारिया वीडियो में हाथ जोड़ कर उन्हें मनाते नजर आए, और उन्हें अबकी बार सारे काम करवाने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं। 

वहीं कटारिया के वायरल वीडियो पर उनकी सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी कुमारी शैलजा को भी बोलने का मौका मिल गया। उन्होंने बीते 5 सालों में कटारिया की गुमशुदगी की पूरी कहानी ब्यान कर डाली। उन्होंने इस वाकये को कटारिया का ग्रामीणों को प्रलोभन देना बताया और कहा कि ये आपत्तिजनक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब कटारिया लोगों को पैसों से खरीदेंगे? कटारिया लोगों का अपमान न करें।

वहीं इस पूरे मामले में जब रतनलाल कटारिया ने बड़ा हैरतअंगेज जवाब दिया है, उन्होंने कहा बद्दी से सहारनपुर तक 175 किलोमीटर लंबे इलाके में क्या एक एमपी एक  गाँव में कई बार जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static