DIY Dreamcatcher से घर को दें अट्रेक्टिव लुक, वास्तुदोष भी होगा दूर

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 10:13 AM (IST)

घर की डैकोरेशन के साथ ड्रीमकैचर का इस्तेमाल बुरे सपनों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। लोग बाजार से सुदंर-सुदंर ड्रीमकैचर लाकर घर की सजावट करते हैं लेकिन पैसे खर्च करने की बजाए आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। होममेड ड्रीमकैचर से ना सिर्फ डैकोरेशन होगी बल्कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ेगा। चलिए आपको बताते हैं ड्रीमकैचर बनाने का तरीका और इससे जुड़े फेंगशुई टिप्स।

 

ड्रीमकैचर बनाने का सामान

ड्रीमकैचर बनाने के लिए आपको कपड़े, मोटे ऊन के धागे या मोटी रस्सी, कार्डबोर्ड, एम्ब्रायडरी हूप या गोल रिंग, पंख, मोती, ग्लू, डबल कलरफुल टेप और कैंची चाहिए होगी।

PunjabKesari

इस तरह बनाए ड्रीमकैचर

-अगर आप कार्डबोर्ड पर ड्रीमकैचर बनाने के लिए इसे गोलाई या फिर अपनी पंसद की किसी भी शेप में काट लें। इसके बाद रिंग, एम्ब्रायडरी हूप या कार्डबोर्ड के चारों तरफ ग्लू लगा कर कपड़ा लपेट दें। आप चाहे तो इसके चारों तरफ टेप भी लपेट सकती है।
-कपड़ा या टेप लगाने के बाद इसके बीच में कई भी डिजाइन बना लें। आप चाहे तो इसके बीच में बना बनाया डिजाइनर कपड़ा भी लगा सकती है। इसे लगाने के बाद इसमें रस्सी, लेस या कपड़े के टुकड़ो को छोटे-बड़े साइज में बांध दें।
-बांधी गई रस्सीयों के साथ ग्लू या सुई धागे की मदद से पंख, मोती या कोई भी सजावटी चीज लगा लें। आप इसके किनारों को फ्लावर से भी सजा सकती है।
-अब आप इस ड्रीमकैचर को दीवार पर डैकोरेट कर सकती है। बैड के अपर डैकोरेट किए हुए ड्रीमकैचर भी बहुत सुंदर लगते है

PunjabKesari

ड्रीमकैचर के फएंगशुऊ टिप्स
घर में बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, ड्रीमकैचर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे परिवारिक सदस्यों में पॉजिटिव सोच भी आती है। इसके लिए आप इसे बालकनी, बरामदे या खिड़की पर लगा सकते हैं।

सही जगह का चुनाव

फेंगशुई के अनुसार, ड्रीमकैचर को ऐसे लगाएं कि कोई भी इसके नीचे ना बैठे और ना ही नीचे से कोई गुजरे। ऐसा करने घर की आर्थिक तरक्की रूक जाती है।

PunjabKesari

बुरे सपनों से दिलाए निजात

प्राचीन विश्वासों के अनुसार, ड्रीमकैचर को बुरे सपने दूर करने के लिए लगाया जाता था। अगर आपको भी बुरे सपने आते हैं तो इसे बैड के ऊपर लगाएं।

इस दिशा में लगाने से मिलेगा फायदा

ड्रीमकैचर हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे ना सिर्फ घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है बल्कि यह बुरे सपनों को भी दूर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static