फिल्म '83' में रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर को ऑफर हुआ था कपिल देव का किरदार

4/23/2019 1:33:20 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के लिए काफी पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म  1983 में भारत द्वारा जीते गए पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। फिल्म रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर कपिल देव के साथ भी वक्त बिता रहे हैं ताकि उनका बॉलिंग का अंदाज और स्टाइल कॉपी कर पाएं। अभी तक हमें रणवीर का कपिल देव लुक देखने को नहीं मिला। फैंस उन्हें कपिल देव वाले लुक में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। जहां रणवीर का कपिल देव लुक सामने आने में अभी वक्त है।

PunjabKesari,रणदीप हुडा इमेज,रणदीप हुडा फोटो,रणदीप हुडा पिक्चर

वहीं फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी निकल कर सामने आई है। खबरों के मुताबिक  रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर नहीं रणदीप हुड्डा इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस थे। रिपोर्ट के मुताबिक-'रणवीर सिंह से पहले रोल रणदीप हुड्डा को ऑफर को किया गया था। यह बात तब की है जब फिल्म का निर्देशन संजय पूरण सिंह करने वाले थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The incredible untold story of India’s greatest victory! 🏏🏆 10th April 2020- Good Friday #Relive83 @83thefilm @kabirkhankk

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Apr 18, 2019 at 9:31pm PDT

 

इस बात की घोषणा कर दी गई थी और लुक टेस्ट भी कर लिया गया था।' लेकिन कुछ वजहों से प्रोजेक्ट संजय के हाथ से निकल कर कबीर खान के हाथों में चला गया और रोल रणवीर सिंह को मिल गया। इससे पहले जितने भी क्रिकेटर्स की बायोपिक फिल्में बनी हैं उनमें से अधिकतर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

LEGEND!🏏👑 #KapilDev @83thefilm #blessed #journeybegins @kabirkhankk

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Apr 5, 2019 at 10:58pm PDT

 

 

फिल्म में रणवीर के अलावा आर बद्री,हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एमी विर्क और साहिल खट्टर नजर आएंगे। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक फिल्म की असली शूटिंग 15 मई को शुरू होगी।बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग करीब 100 दिन तक चलेगी। फिल्म के सीन लंदन और स्कॉटलैंड में भी शूट किए जाएंगे। फिल्म '83' के अलावा रणवीर जल्द ही करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाले हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News