गर्लफ्रेंड के लिए 10 साल रिसर्च कर ऐसे किया प्रपोज, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड (देखें Video)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 11:25 AM (IST)

टोक्योः प्यार पाने के लिए लोग किसी भी हद तक कुछ भी कर गुजरते हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कुछ इस तरीके से प्रपोज किया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। याशुशी नाम के शख्स ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज के लिए 6 महीने की यात्रा की। इसके अलावा उसे गूगल अर्थ एप और GPS की भी जरूरत पड़ी। युवक के प्रपोजल का ये तरीका न सिर्फ उसकी गर्लफ्रेंड को बेहद पसंद आया। 2008 में ही टोक्यो के याशुशी ने ये फैसला कर लिया था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड नात्सुकी को बेहद अलग अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करेगा।
PunjabKesari
याशुशी की स्टोरी को गूगल ने भी गूगल पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रही है। उसने तब से ही गूगल अर्थ और जीपीएस के जरिए 10 सालों तक रिसर्च किया। इसकी मदद से उसने स्ट्रीट व्यू तैयार किया जो अपने आप में बेहद खूबसूरत नजारा था। जीपीएस डिवाइस एक आर्ट है जिसकी मदद से लंबी दूरी की यात्रा कर डिजिटली रुट की लाइन ड्रा होती है। जब गूगल अर्थ जैसे मैपिंग टूल पर रुट अपलोड किया जाता है तो उसपर डिजीटली एक आकार बन जाता है। इस तरह से उसने लंबी दूरी की यात्रा की और इस तरह से मैरी मी का आकार बनाया।
PunjabKesari
जापान के मैप पर मैरी मी का ये दृश्य देखना बेहद भव्य एहसास देने वाला था। इसे पूरा करने के लिए उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी इसके बाद कागोशिमा के एक द्वीप से दूसरे द्वीप की लंबी यात्रा की। छह महीने की इस यात्रा के बाद उसने लगभग 7,000 किमी की दूरी तय की। इस तरह से उसने अपनी यात्रा के अंतिम मंजिल पर उसने दिल का आकार बनाया। इस प्रपोजल को देखकर उसकी गर्लफ्रेंड की आंखें नम हो गई और उसने तुरंत हां कर दी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News