जजपा ने की 3 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 09:20 AM (IST)

फरीदाबाद(महावीर): जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शेष 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र से जयभगवान शर्मा, गुरुग्राम से कॉर्पोरेट कम्पनी में कार्यरत महमूद खान व सोनीपत से दिग्विजय चौटाला को चुनाव मैदान में उतारा है। हरियाणा में जजपा और ‘आप’ 7-3 के फार्मूले पर चुनाव लड़ रही है। ‘आप’ ने रविवार को जहां अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

जजपा इससे पूर्व अपने 4 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। सोनीपत से दिग्विजय चौटाला के चुनाव मैदान में उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है।  क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है। इससे पहले दिग्विजय चौटाला को इस साल जनवरी में जींद उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ‘आप’ ने उस सीट पर दिग्विजय को समर्थन दिया था। इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static