इतनी बदल गई है तब्बू की बड़ी बहन फराह, कभी चंकी पांडे की पिटाई कर दिखाई थी वुमन पावर

4/22/2019 5:54:22 PM

मुंबई: 80-90 दशक की फेमस एक्ट्रेस फराह नाज आज इंडस्ट्री से गायब है। एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन फराह काफी शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव थी, वो कब किसे पीट दें इस बात का कहना मुश्किल था। इन्हीं एक्टिविटीज के चलते फराह नाज 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस में से एक थी। इन सब के अलावा फराह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं।

 

PunjabKesari

 

फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। फराह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘कसम वर्दी की’ फिल्म के सेट पर एक्टर चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी।

 

PunjabKesari

 

इस बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था- चंकी हमेशा 'आई एम द मैन’ कहकर भद्दे इशारे करते थे, इसलिए उन्होंने एक दिन चंकी को वुमन पावर का एहसास करवाया था।'

 

PunjabKesari
  
 
इतना ही नहीं फराह के बारे में ये भी कहा जाता है कि पार्टी में मौजूद एक प्रोडूसर को करारा थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल जे पी दत्ता की पार्टी में फिल्म मेकर फारूक नाडियाडवाला ने फराह को बीयर पीने का ऑफर दिया तो उनका झगड़ा हो गया था।

 

PunjabKesari

 

बिंदू से अलग होने के बाद फराह ने एक्टर सुमीत सहगल से शादी कर ली। इन दिनों फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News