क्यों किया भगवान शिव ने नाग को अपने गले में धारण ?

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 05:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में 33 कोटि के देवी-देवता यानि 33 प्रकार के देवी-देवता को पूजा जाता है। आप सबने ये देखा होगा कि सभी देवों ने अपने शरीर पर कुछ न कुछ धारण किया होता है। ऐसे में देवों के देव महादेव ने अपने गले में सांपों को धारण किया है। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि ये सांप उनके गले में विराजमान क्यों हैं?  
PunjabKesari, kundli tv
ऐसा कहा जाता है कि भारत में नागों के रहस्य को सुलझाना बहुत कठिन काम है। ऐसा भी कहा जाता है कि सर्प जातियों के नामों के आधार पर ही मानव जाति का आधार हुआ ? लेकिन ये बात तो तय है कि सभी नाग प्रजातियां भोलेनाथ के भक्त थे। तो चलिए आज जानतें हैं कि वासुकी नाग भगवान के गले में कैसे आया। 
PunjabKesari, kundli tv
माना जाता है कि वासुकी नाग भोलेनाथ के परम भक्त थे और ये भी कहा जाता है कि नाग प्रजातियों ने ही शिवलिंग की पूजा का प्रचलन शुरु किया था और भगवान ने प्रसन्न होकर उन्होंने अपने गणों में शामिल किया था। 
PunjabKesari, kundli tv
शास्त्रों में नागराज वासुकी को नागलोक के राजा के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि समुद्र मंथन के दौरान वासुकी नाग को ही रस्सी के रूप में मेरु पर्वत के चारों ओर लपेटकर मंथन किया गया था और इसके साथ ही जब भगवान श्रीकृष्ण को कंस की जेल से चुपचाप वसुदेव उन्हें गोकुल ले जा रहे थे तब रास्ते में जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बारिश और यमुना नदी के उफान से वासुकी नाग ने ही श्रीकृष्ण की रक्षा की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वासुकी ने भगवान शिव की सेवा में नियुक्त होना स्वीकार किया। कहते हैं कि तभी से भगवान शिव ने नागों के राजा वासुकी को अपने गले का हार बनाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News