साध्वी प्रज्ञा के बड़बोलेपन ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, अब पार्टी ने लिया यह फैसला

4/22/2019 1:36:45 PM

भोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा विवादित बयान देेकर देशभर में भाजपा की किरकिरी करा चुकीं हैं। लेकिन अब पार्टी ने उन पर लगाम कस दी है। वे अब चुनाव तक आतंकवाद के मुद्दे पर नहीं बालेंगी, पार्टी ने उन्हें धर्म-आध्यात्म के नाम पर बोलने की खुली छूट दे दी है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकवाद के मुददे पर भाजपा के अन्य नेता घेरेंंगे। विवादित बयान के बाद भाजपा एवं संघ नेताओं के बीच गहन मंथन के बाद यह फैसला लिया है।


PunjabKesari

प्रशासन ने नहीं दी भाजपा को सभा की अनुमति
बीजेपी को घोषित प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में रोडशो के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने प्रचार की अनुमति नहीं दी। जिस पर भाजपा ने भोपाल जिला प्रशासन पर कांग्रेस सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आरोप लगाया कि 'कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा नेताओं, प्रत्याशियों, प्रचारकों को सभाओं और रैलियों की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह उन्हें जानबूझकर जनसंपर्क से वंचित किए जाने जैसा है।' भाजपा की ओर से जिला प्रशासन से रोड शो की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इससे इंकार कर दिया है। झा ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर रोड शो की परमिशन नहीं दे रहा है, ताकि वे स्थानीय मतदाताओं के बीच न पहुंच पाएं, उनसे संपर्क न कर पाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News