भोपाल से साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बोलीं मायावती- नामांकन रद्द हो

4/22/2019 12:15:41 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पूरे देश की सियासी बवाला मच गया है। फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक दलों के नेता उनकी कटाक्ष कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग से प्रज्ञा का नामांकन रद्द करने की मांग की है। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने अभी नामांकन दाखिल ही नहीं किया है। 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

'आयोग साधवी प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा'
मायावती ने अपने ट्वीट में कहा है कि, भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है? इससे पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने पर सवाल उठा चुके हैं। उमर कह चुके हैं कि भाजपा ने भोपाल से एक आतंकी को टिकट दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News