पति रणवीर के साथ शादी अटेंड करने पहुंची दीपिका, व्हाइट साड़ी में दिख रहीं हैं बला की खूबसूरत
4/22/2019 11:41:06 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल,हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक वेडिंग अटेंड की। यह तस्वीरें उसी दौरान की हैं। तस्वीरों में रणवीर ने ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं।
वहीं दीपिका वाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाऊज में खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने लुक के उन्होंने इयररिंग्स और लाल गजरे के साथ कम्पलीट किया है।
तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मैसी है। वहीं रणवीर की बात करें तो वह फिल्म '83' में बिजी हैं।
फिल्म 1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगे।