कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट, मैदान में शीला-माकन

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन सहित लोकसभा चुनाव के लिए आज छह उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 419 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। 



PunjabKesari

पार्टी ने दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा श्री माकन को नयी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतरा है। पार्टी ने जे पी अग्रवाल को चांदनी चौक,अरविन्द सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली, महाबल मिश्र को पश्चिमी दिल्ली तथा राजेश लिलोथिया को उत्तर पश्चिमी दिल्ली(सु) सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है। सात लोकसभा सीटों वाले दिल्ली में कांग्रेस के अब दक्षिण दिल्ली से अभी प्रत्याशी घोषित होना शेष है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 
 
PunjabKesari

हालांकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होने वाला मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की लड़ाई है जो बेहद दिलचस्प होगी। इससे पहले इसे आप के दिलीप पांडेय बनाम मनोज तिवारी देखा जा रहा था जिसमें मनोज तिवारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। आपको बतां दे कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है तो वहीं, चौथे चरण के लिए जोर-शोर से प्रचार जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और महाराष्ट्र में चार चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News